पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त अरब अमीरात के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच निरन्तर रूप से जारी उच्च स्तरीय यात्राओं और आदान-प्रदानों पर संतोष भी जताया, जिसमें अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की सितंबर 2024 की भारत यात्रा भी शामिल है। इन यात्राओं ने द्विपक्षीय संबंधों में पीढ़ीगत निरंतरता को भी चिह्नित किया है।
दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों सहित व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय संपर्क और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक पहल के रूप में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर (आईएमईईसी) के कार्यान्वयन पर विशेष बल दिया।
श्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने पश्चिम एशिया में वर्तमान स्थिति पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में व्यापक और जीवंत भारतीय समुदाय का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
***
एमजी/केसी/एसएस/केके
Happy to receive Deputy PM & Foreign Minister of the UAE, HH @ABZayed. India-UAE Comprehensive Strategic Partnership is poised to achieve unprecedented heights. We are committed to working towards peace, stability and security in West Asia and the wider region. pic.twitter.com/GmZtqjfxpC
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2024