पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ और भारतीय दूतावासों में सेवाओं पर लोगों से MyGov (मेरी सरकार ) प्लेटफॉर्म पर सुझाव आमंत्रित किए हैं।
पहले ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर अपने विचार एवं इनपुट MyGov ओपेन फोरम http://mygov.in/groupissue/celebration-of-international-day-of-yoga/show पर साझा करें।
प्रवासी मित्र, विदेशों में हमारे दूतावासों से संबंधित कुछ विशेष पहलुओं पर अपने विचार http://mygov.in/groupissue/your-experience-at-the-embassy/show पर साझा करें।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘MyGov (मेरी सरकार ) से दूतावासों के बारे में प्राप्त जानकारी फरवरी में आयोजित होने वाले मिशन प्रमुखों के सम्मेलन के लिए बहुत मूल्यवान होंगी। ’