Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अग्रणी नवप्रवर्तक और उद्योगपति श्री टीपीजी नांबियार के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अग्रणी नवप्रवर्तक और उद्योगपति श्री टी.पी.जी. नांबियार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा, श्री टी.पी.जी. नांबियार जी भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रबल समर्थक थे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“श्री टी.पी.जी. नांबियार जी अग्रणी नवप्रवर्तक और उद्योगपति थे, जो भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रबल समर्थक थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एमपी/डीए