Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा :

“आज आदरणीय अटल जी की पुण्य तिथि पर सदैव अटल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हम अटल जी के द्वारा भारत की सेवा में किए गए प्रयासों से प्रेरित रहे हैं। उन्होंने भारत में बदलाव लाने और हमारे देश को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में अनुकरणीय प्रयास किए।”

*****

 

एमजी/एएम/आरके/एसएस