Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को बधाई दी। भारत के अफगानिस्तान के संबंध बहुत मजबूत हैं तथा आने वाले समय में यह संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, एक शांतिपूर्ण, संगठित, लोकतांत्रिक और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अफगानिस्तान की सरकार और वहां के लोगों के प्रयासों में हर संभव सहायता देने का आश्वासन देता है।