Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद अशरफ गनी से बातचीत की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद अशरफ गनी से बातचीत की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्‍ट्रपति अशरफ गनी से बातचीत की और काबुल हमले में मारे गए लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। जब आतंक से लड़ने की बात आती है, तब हम एक हैं।

राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल में हमले में भारतीय नागरिकों के दुर्भाग्‍यपूर्ण मृत्‍यु पर दु:ख जताया।”