Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान की संसद पर हमले की निंदा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान की संसद पर हुए हमले की निंदा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा “अफगानिस्तान की संसद पर हमला घिनौनी और कायरतापूर्ण कार्रवाई है। लोकतंत्र में इस तरह के हमलों के लिए कोई स्थान नहीं है।”

प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत अफगानिस्तान की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।