पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति श्री हामिद करजई के चचेरे भाई श्री हशमत करजई के एक आतंकवादी हमले में मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है।
श्री करजई को भेजे गए एक संवेदना संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’इस तरह की वारदातों से यह विश्वास गहरा हो जाता है कि अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा के लिए आतंकवाद प्रमुख खतरा बना हुआ है।‘’ उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं यह दिखाती है कि बहादुर अफगान लोग जो आतंकवाद की धमकियों और साधन के रूप में इसके इस्तेमाल का विरोध करते है उन्हें जान बूझकर निशाना बनाया जाता है।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति करजई को लिखे पत्र में कहा, ‘’मैं जानता हूं कि इन चुनौतियों के सामने आप दीवार बनकर अडिग रहेंगे और अफगानिस्तान के बेहतर भविष्य के लिए काम करना जारी रखेंगे। ‘’ उन्होंने कहा कि भारत इस प्रयास में लगातार सहयोग करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने श्री हशमत करजई के परिजनों को भी संवेदना संदेश भेजा है।