Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अभियंता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। श्री मोदी ने निर्माण, नवाचार और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए अभियंताओं की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने सर एम. विश्वेश्वरैया को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है जिनकी असाधारण अभियंत्रण प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि अभियंताओं की पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है:

सभी विलक्षण अभियंताओं को #इंजीनियर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ये वे लोग हैं जो बेहतर भविष्य के लिए निर्माण, नवाचार और समाधान प्रदान करते हैं।

मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि देता हूं जिनकी अभियंत्रण प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि निरंतर प्रेरणा देती रहती है।

***

पीके/केसी/केके/एसके