Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने असम के मुख्‍यमंत्री से राज्‍य में आई बाढ़ की स्थिति पर बात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के मुख्‍यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल से राज्‍य में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर बात की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि केन्‍द्र सरकार स्थिति की लगातार और बारीकी से निगरानी कर रही है और राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में आई बाढ़ की स्थिति पर काबू पाने के लिए राज्‍य सरकार को सभी संभव सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘केन्‍द्र सरकार शुरूआत से ही असम में आई बाढ़ की स्थिति की लगातार और गंभीरता से निगरानी कर रही है और राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में आई बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है।’