Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने असम में आदिवासियों पर हमले के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि मंजूर की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के कोकराझाड़ और सोनितपुर जिलों में आदिवासियों पर उग्रवादी हमलों में मारे गए लोगों पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है।

उन्‍होंने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से प्रत्‍येक मृतक व्‍यक्‍ति के निकटतम संबंधी को दो-दो लाख रूपए और गंभीर रूप से घायल व्‍यक्‍तियों को 50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से राज्‍य सरकार को 86 लाख रूपए जारी किए जा रहे हैं।