पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में अत्याधुनिक सरदार वल्लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। अहमदाबाद नगर निगम द्वारा निर्मित 78 मीटर ऊंचा, 1500 बिस्तरों वाला यह अस्पताल एयर एम्बुलेंस सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न है।
प्रधानमंत्री ने अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने इस प्रकार का विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान अस्पताल देश के अन्य सरकारी अस्पतालों के लिए आदर्श साबित होगा।’
750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 17 मंजिलों वाला यह अस्पताल किफायती दामों पर विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करेगा और यह आयुष्मान भारत से सम्बद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आयुष्मान भारत के कारण छोटे-छोटे कस्बों तक में नए अस्पतालों की मांग बढ़ रही है। नए अस्पताल तेजी से खुल रहे हैं, डॉक्टरों और अर्द्ध चिकित्साकर्मियों की मांग बढ़ रही है, इस कारण स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में युवाओँ के लिए रोजगार के अनेक अवसरों का सृजन हो रहा है।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में पिछले चार वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में काफी विस्तार हुआ है, जिससे नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओँ संबंधी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी।
सरकार के लिए गरीबों की चिंता और उन्हें दूर करने की जरूरत सबसे बढ़कर है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सरकार गरीबों की पक्षधर है और सरकार की गरीबों के प्रति प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत कम मूल्यों पर जैनरिक दवाओं के प्रावधान में प्रतिबिम्बित हुई है। देशभर में लगभग 5000 प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले गए हैं।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सभी के लिए अवसरों की समानता के प्रति संकल्पबद्ध है और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। इस उद्देश्य के लिए शैक्षिक संस्थानों में सीटों की संख्या 10 प्रतिशत तक बढ़ाई जा रही है। उन्होंने सरकारी नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लागू करने वाला पहला राज्य बनने के लिए गुजरात सरकार की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए साल में उनकी यह पहली गुजरात यात्रा है। उन्होंने कहा कि जब त्यौहारों का मौसम हों, तो अहमदाबाद की जनता को इतना बड़ा अस्पताल समर्पित करने का इससे बेहतर मौका भला कौन सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत कम नगर निगम ऐसी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा के साथ सामने आए हैं। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के महापौर के रूप में सरदार पटेल की भूमिका की सराहना की, जिन्होंने शहर में स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई के अपने अभियान के साथ एक मिसाल कायम की।
प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन समाप्त करते हुए कहा कि वह सबके लिए सामान अवसर और सबके विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा- सबका साथ, सबका विकास- भारत की सफलता की राह है।
750 करोड़ रुपए की लागत से बना सरदार वल्लभ भाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च आपकी सेवा के लिए समर्पित है।
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2019
इस विश्वस्तरीय अस्पताल के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई: PM
ये अस्पताल देश में सरकारी अस्पतालों के लिए एक मॉडल सिद्ध होने वाला है।
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2019
यहां के कमरे हों या फिर पूरा कैंपस, आधुनिकता और पर्यावरण का पूरा ध्यान रखा गया है।
1500 बेड वाला ये अस्पताल अहमदाबाद की स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च स्तर पर ले जाने वाला है: PM
सरकारी अस्पतालों में जाने से लोग बचते थे और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कर पाना सिर्फ साधन संपन्न लोगों के ही बस में था। ये देखकर बड़ी पीड़ा होती थी
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2019
इसी स्थिति से बाहर निकालने के लिए सरकार ने अनेक फैसले लिए थे
नए सरकारी अस्पताल बनवाने, नए मेडिकल कॉलेज बनवाने पर जोर दिया: PM
बीते चार वर्ष में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ मेडिकल एजुकेशन का भी अभूतपूर्व विस्तार किया गया है।
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2019
इस दौरान 18 हज़ार से अधिक MBBS और 13 हज़ार से ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएट सीटें बढ़ाई गई हैं। यहां गुजरात में भी हज़ारों नई सीटें जोड़ी गई हैं: PM
आयुष्मान भारत जैसी योजना के कारण छोटे-छोटे कस्बों में भी ज़रूरत बढ़ रही है, नए अस्पताल भी तेज़ी से खुल रहे हैं,
— PMO India (@PMOIndia) January 17, 2019
नए अस्पताल खुल रहे हैं, तो डॉक्टरों और पैरामेडिक स्टाफ की भी मांग बढ़ रही है,
युवाओं के लिए रोज़गार के अनेक अवसर हेल्थ सेक्टर में आने वाले समय में बनने वाले हैं: PM
The Sardar Vallabhbhai Patel Institute of Medical Sciences and Research is an excellent public hospital, which will strengthen the efforts to provide quality healthcare to the poor.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2019
Am glad to have inaugurated the hospital and seen parts of it. pic.twitter.com/Fbt0pwVxH7
For a long time, access to proper healthcare was considered out of reach for the poor. Ayushman Bharat changed that.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2019
Ours is a Government that cares for the downtrodden and we want to ensure that they lead healthy lives. pic.twitter.com/F8S10bO03o