पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
अहमदाबाद के वस्त्रल गम मेट्रो स्टेशन में प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो सेवा के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर देश में विकसित भुगतान प्रणाली और स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली का अनावरण हुआ। यह प्रणाली ‘एक राष्ट्र, एक कार्ड’ प्रारूप पर आधारित है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मेट्रो ट्रेन को झंडी दिखाई और मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अहमदाबाद में 1200 बिस्तरों वाले नए सिविल अस्पताल, नए कैंसर अस्पताल, दांतों का अस्पताल और नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने दहोद रेलवे वर्कशॉप और पाटन-बिंदी रेल लाइन का भी अनावरण किया तथा लोथल मेरीटाइम म्यूजियम का शिलान्यास किया।
बीजे मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में जन समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अहमदाबाद मेट्रो का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेट्रो अहमदाबाद के लोगों को एक आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल यातायात की सुविधा देगा। 2014 से पहले देश में 250 किलोमीटर लाइन पर मेट्रो का परिचालन हो रहा था। आज यह बढ़कर 655 किलोमीटर हो गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हुए कॉमन मोबिलिटी कार्ड के अनावरण के पश्चात पूरे देश में यात्रा के विभिन्न प्रकार के कार्डों के उपयोग करने की जरूरत नही रह जाएगी। यह कार्ड यात्रा के लिए ‘एक राष्ट्र, एक कार्ड’ की उपयोगिता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्ड को स्वदेश में ही विकसित किया गया है। ऐसे कार्डों के निर्माण के लिए विदेश पर निर्भरता खत्म हो गई है। भारत दुनिया के कुछ गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है जहां यात्रा के लिए ‘एक राष्ट्र एक कार्ड’ की सुविधा है।
प्रधानमंत्री ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा गुजरात के विकास के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने जल आपूर्ति योजना, सभी के लिए बिजली, अवसंरचना विकास, सभी के लिए आवास और गरीबों व आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए लागू योजनाओं का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोथल मेरिटाइम हेरिटेज कॉम्पलेक्स के निर्माण होने के बाद यह म्यूजियम भारत की प्रचीन समुद्री ताकत को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि म्यूजियम में विश्व स्तर की सुविधाएं होंगी और इससे राज्य में पर्यटन क्षमता बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य, सरकार की प्राथमिकता है। सरकार पूरे देश में स्वास्थ्य देखभाल अवसंरचना का निर्माण कर रही है। इसके तहत आरोग्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक का निर्माण किया जा रहा है। पूरे गुजरात में विश्व स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तैयार होने के बाद मेडीसिटी 10 हजार मरीजों की देखभाल करने में सक्षम होगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार से लेकर आतंकवाद जैसे सभी खतरों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के हितों के विरूद्ध काम करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विपक्ष से कहा कि उन्हें राष्ट्र की सुरक्षा पर वोट बैंक की राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऐसे कार्यों से सशस्त्र बलों का मनोबल कम होगा और हमारे दुश्मन मजबूत होंगे।
यहां आने से पहले मैंने अहमदाबाद मेट्रो में सफर किया।
— PMO India (@PMOIndia) March 4, 2019
उस दौरान लोगों का उत्साह और उनकी खुशी को अनुभव किया, सच में मन आनंद से भर गया।
उत्तरायन में जैसे लोग छत पर खड़े होकर पतंग उड़ाते हैं, वैसे ही आज छत पर खड़े होकर लोग अपनी मेट्रो का स्वागत कर रहे थे: PM
कुछ देर पहले मैंने कॉमन-मोबिलिटी कार्ड की सुविधा का भी शुभारंभ किया है।
— PMO India (@PMOIndia) March 4, 2019
ये कार्ड यात्रा करते समय आपकी तमाम दिक्कतों को दूर करने जा रहा है।
इस दिक्कत को दूर करने के लिए ही ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम की व्यवस्था विकसित की गई थी: PM
अलग-अलग कंपनियों द्वारा बनाए गए इस सिस्टम की वजह से देश में एक इंटीग्रेटेड व्यवस्था विकसित नहीं हो पा रही थी।
— PMO India (@PMOIndia) March 4, 2019
एक शहर का कार्ड दूसरे शहर में बेकार हो जाता था।
इस चुनौती को दूर करने के लिए एक व्यापक स्तर पर काम शुरू किया,
अनेक मंत्रालयों और विभागों को इस काम में लगाया गया: PM
तमाम प्रयासों के बाद अब देश में
— PMO India (@PMOIndia) March 4, 2019
One Nation-One Card का सपना सच होने जा रहा है।
कॉमन-मोबिलिटी कार्ड से आप पैसे भी निकाल पाएंगे, शॉपिंग कर पाएंगे और किसी भी मेट्रो या ट्रांसपोर्ट के अन्य साधन में भी वही कार्ड इस्तेमाल हो जाएगा: PM
बीते 55 महीनों में सरकार ने
— PMO India (@PMOIndia) March 4, 2019
उमर गांव से अंबाजी यानि राज्य के आदिवासी बाहुल्य इलाके,
उमरगांव से जखौ यानि राज्य के तटीय इलाके और
आबू से दहानू यानि केंद्रीय गुजरात की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास के अनेक कार्य शुरू करवाए हैं और अनेक पर काम कर रही है: PM
आज लोथल में नेशनल मेरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया गया है।
— PMO India (@PMOIndia) March 4, 2019
अनेक देशों के लोग वहां अध्ययन करने के लिए पहुंचते थे कि, ये पोर्ट काम कर रहा है और इस क्षेत्र के व्यापार को बढ़ाने में मदद कर रहा है।
कहते हैं, एक समय था जब दर्जनों देशों के झंडे वहां फहराया करते थे: PM
It’s a memorable day in Ahmedabad’s history.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2019
Our beloved Ahmedabad gets a Metro!
Inaugurated Phase-1, travelled on the metro and laid the foundation stone for Phase-2.
We want to provide convenient, and cost effective transportation in our cities. pic.twitter.com/ybJEtdsJCV
Here is how the dream of ‘One Nation, One Card’ was fulfilled today, furthering ‘Ease of Living’ for several citizens. pic.twitter.com/Aw5AV3pQvQ
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2019