Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने आंध्रप्रदेश के गेल पाइपलाइन अग्निकांड में मृतकों के लिए शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह आंध्रप्रदेश के गेल पाइपलाइन अग्निकांड में मृतकों के लिए शोक व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने पेट्रोलियम मंत्री, कैबिनेट सचिव और गेल के अध्‍यक्ष से बात की और उन्‍हें यह सुनिश्चित करने को कहा कि दुर्घटनास्‍थल पर राहत कार्य सुचारू रूप से चले।

प्रधानमंत्री का ट्वीट :

“मेरी सहानुभूति उन परिवारों के साथ है, जिनके सदस्‍य गेल पाइपलाइन अग्निकांड में अपनी जान गंवा बैठे हैं, घायल व्‍यक्तियों के लिए मेरी प्रार्थना।

मैंने पेट्रोलियम मंत्री, कैबिनेट सचिव और गेल के अध्‍यक्ष के साथ बात की है और उन्‍हें दुर्घटनास्‍थल पर राहतकार्य सुनिश्चित करने को कहा है।”