Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने आंध्रप्रदेश के गेल पाइपलाइन अग्निकांड पीड़ि‍तों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से अतिरिक्‍त अनुग्रह राशि की घोषणा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आंध्रप्रदेश के गेल पाइपलाइन अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह राशि पेट्रोलियम मंत्रालय तथा गेल द्वारा दी गई राहत सहायता के अतिरिक्‍त होगी।

गंभीर रूप से घायल व्‍यक्तियों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि भी स्‍वीकृत की गई है।