Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने आयरलैंड के ताओसीच के रूप में कार्यभार संभालने पर लियो वराडकर को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महामहिम श्री लियो वराडकर को आयरलैंड के ताओसीच के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आयरलैंड के ताओसीच के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए महामहिम श्री लियो वराडकर को बधाई। मैं भारत-आयरलैंड संबंधों को आगे और मजबूत करने के लिए ताओसीच वराडकर के साथ काम करने की आशा करता हूं।’