Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने बताया कि बैठक में भारत के आर्थिक परिवर्तन और दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

श्री मोदी ने कहा कि सुधारों की गति को और तेज करने तथा जीवन की सुगमताऔर व्यापार करने में सुगमतासुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। भारत के आर्थिक परिवर्तन और दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सुधारों की गति को और तेज करने तथा जीवन की सुगमताऔर व्यापार करने में सुगमतासुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया।

@EACtoPM”

***

पीके/केसी/एनएस/डीए