Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने आस्ट्रेलिया की अपनी आगामी यात्रा के लिए राय और विचार आमंत्रित किए


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी आस्ट्रेलिया की आगामी यात्रा के लिए जनता से राय और विचार आमंत्रित किए हैं।

“नवम्बर में अपनी आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान मैं वहां भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा।

मैं आस्ट्रेलिया के मित्रों और भारतीय समुदाय समेत आप सभी से इस यात्रा के बारे में आपकी राय और विचार जानना चाहता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “आप जिन मुख्य मुद्दों पर मेरी आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान  बातचीत करना महत्वपूर्ण समझते हैं उन्हें http://mygov.in/groupissue/prime-minister-in-australia/show  साइट के खुले मंच पर पोस्ट करें।”