पीएमइंडिया
तेजी से फैसले लेने के मामले में पिछले आठ वर्षों में सरकार द्वारा सैकड़े का आंकड़ा छूने की बात कही प्रक्रिया आधारित कर प्रणाली को आम जन के लिए सुगम बनाने का हवाला दिया न्यू इंडिया के निर्माण में मीडिया से रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक नागरिक से अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आग्रह किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहा है कि दुनिया के सबसे युवा देश के रूप में भारत ने नए दशक की कार्ययोजना बनाने की तैयारी भी कर ली है और इस मामले में वह धीमी रफ्तार से चलने के मूड में कतई नहीं है।
श्री मोदी आज नई दिल्ली में निजी टेलीविजन चैनल टाइम्स नाउ की ओर से आयोजित इंडिया एक्शन प्लान 2020 समिट को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजी से फैसले लेने की भावना के साथ काम करते हुए सरकार ने पिछले महीनों में निर्णय लेने के मामले में सौ के आंकडे को छुआ है। उन्होंने कहा कि देश में हो रहे इन परिवर्तनों ने, समाज के हर स्तर पर नई ऊर्जा का संचार किया है, उसे आत्मविश्वास से भर दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के हर गरीब व्यक्ति को यह विश्वास हो चला है कि वह अपना जीवन स्तर सुधार सकता है, अपनी गरीबी दूर कर सकता है। किसानों में भी यह भरोसा बना है कि वह कृषि से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
पांच हजार अरब डॉलर वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते हुए छोटे शहरों और कस्बों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना :
प्रधानमंत्री ने कहा “भारत ने अगले पांच सालों में अपनी अर्थव्यवस्था का विस्तार कर इसे पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। एक लक्ष्य तय कर उस दिशा में प्रयास करना बेहतर होता है। यह लक्ष्य प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन असंभव भी नहीं है।”
श्री मोदी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी है कि निर्यात गतिविधियों के साथ ही विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत बनाया जाए। सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के बीच भारत, वैश्विक अर्थव्यवस्था में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण एक उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि पहली बार किसी सरकार ने छोटे शहरों के आर्थिक विकास पर ध्यान दिया है और उन्हें विकास के नए केन्द्रों के रूप में विकसित करने का प्रयास किया है।
कर प्रणाली में सुधार:
प्रधानमंत्री ने कर प्रणाली में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक सभी सरकारें इस दिशा में कुछ भी करने से हिचकती रहीं। पिछले चार सालों तक इसी वजह से कर प्रणाली में कोई सुधार नहीं हो सका। लेकिन अब ‘हमने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रक्रिया आधारित कर प्रणाली को जनता के लिए सुगम बनाने का काम किया है। अब भारत उन चुनींदा देशों में शामिल हो जाएगा जहां करदाताओं के लिए एक चार्टर लागू किया गया है। यह चार्टर करदाताओं के अधिकारों की स्पष्ट व्याख्या करेगा।’
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक भारतीय नागरिक से अनुरोध किया कि वह लोगों द्वारा कर चोरी के मामलों तथा इससे ईमानदार करदाताओं पर पड़ने वाली दोहरी मार के बारे में गंभीरता से सोचें। उन्होंने सभी नागरिकों से एक जिम्मेदार नागरिक बनने और करों का भुगतान करने का आग्रह किया।
श्री मोदी ने न्यू इंडिया के निर्माण में मीडिया से रचनात्मक भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा ‘जब हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन करेगा तो सब समस्याओं का हल निकल आएगा। इससे देश को नई ताकत, नई ऊर्जा मिलेगी जो मौजूदा दशक में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।’
इस बार की थीम आपने India Action Plan 2020 रखी है।लेकिन आज का India तो पूरे दशक के Action Plan पर काम कर रहा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
दुनिया का सबसे युवा देश, अब तेजी से खेलने के मूड में है।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
सिर्फ 8 महीने की सरकार ने फैसलों की जो सेंचुरी बनाई है, वो अभूतपूर्व है।
आपको अच्छा लगेगा, आपको गर्व होगा कि भारत ने इतने तेज फैसले लिए, इतनी तेजी से काम हुआ: PM @narendramodi
देश में हो रहे इन परिवर्तनों ने, समाज के हर स्तर पर नई ऊर्जा का संचार किया है, उसे आत्मविश्वास से भर दिया है।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
आज देश के गरीब में ये आत्मविश्वास आ रहा है कि वो अपना जीवन स्तर सुधार सकता है, अपनी गरीबी दूर कर सकता है: PM @narendramodi
अब भारत का लक्ष्य है अगले पाँच साल में अपनी अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक का विस्तार देना।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
ये लक्ष्य, आसान नहीं, लेकिन ऐसा भी नहीं कि जिसे प्राप्त ही नहीं किया जा सके: PM @narendramodi
इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ये बहुत आवश्यक है कि भारत में मैन्यूफैक्चरिंग बढ़े, Export बढ़े। इसके लिए सरकार ने अनेक फैसले लिए हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
इन प्रयासों के बीच, ये भी सही है कि भारत जैसी ‘Emerging Economy’ वाले देश के सामने चुनौतियां भी ज्यादा होती हैं। उतार-चढ़ाव भी आते हैं और वैश्विक परिस्थितियों का प्रभाव भी ज्यादा झेलना पड़ता है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
पहली बार किसी सरकार ने छोटे शहरों की भी Economic Growth पर ध्यान दिया है।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
पहली बार किसी सरकार ने, इन छोटे शहरों के बड़े सपनों को सम्मान दिया है: PM @narendramodi
हमारे देश में एक और क्षेत्र रहा है जिस पर हाथ लगाने में सरकारें बहुत हिचकती रही हैं। ये है टैक्स सिस्टम। बरसों से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
अब तक हमारे यहां Process Centric टैक्स सिस्टम ही हावी रहा है। अब उसे Citizen Centric बनाया जा रहा है: PM @narendramodi
अकसर सरकार के ये प्रयास हेडलाइंस नहीं बन पाते लेकिन आज हम दुनिया के उन गिने चुने देशों में शामिल हो गए हैं, जहां टैक्स पेयर्स के अधिकारों को स्पष्टता से डिफाइन करने वाला टैक्सपेयर्स चार्टर भी लागू होगा: PM @narendramodi pic.twitter.com/WPCh2AfYY9
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
जब बहुत सारे लोग टैक्स नहीं देते, टैक्स नहीं देने के तरीके खोज लेते हैं, तो इसका भार उन लोगों पर पड़ता है, जो ईमानदारी से टैक्स चुकाते हैं।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
इसलिए, मैं आज प्रत्येक भारतीय से इस विषय में आत्ममंथन करने का आग्रह करूंगा।
क्या उन्हें ये स्थिति स्वीकार है: PM @narendramodi pic.twitter.com/k73pvLsEWC
मैं आज Times Now के मंच से, सभी देशवासियों से ये आग्रह करूंगा कि देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वालों को याद करते हुए एक प्रण लें, संकल्प लें।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
उन लोगों को याद करें जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहूति दे दी थी: PM @narendramodi pic.twitter.com/iSIH4WKde2
मेरा मीडिया जगत से भी एक आग्रह है।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
स्वतंत्र भारत के निर्माण में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
अब समृद्ध भारत के निर्माण में भी मीडिया को अपनी भूमिका का विस्तार करना चाहिए: PM @narendramodi
एक नागरिक के तौर पर देश हमसे जिन कर्तव्यों को निभाने की अपेक्षा करता है, वो जब पूरे होते हैं, तो देश को भी नई ताकत मिलती है, नई ऊर्जा मिलती है।
— PMO India (@PMOIndia) February 12, 2020
यही नई ऊर्जा, नई ताकत, भारत को इस दशक में भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी: PM @narendramodi
Several pro-poor measures.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2020
Many tasks left unfinished for decades have been completed.
A lot has been DONE.
Hear this.... pic.twitter.com/M3NVP7ZJza
Strengthening the new centres of economic activity and excellence- Tier 2 and Tier 3 cities of India. pic.twitter.com/SZbLUjR5Ba
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2020
अब भारत समय नहीं गंवाएगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2020
अब भारत तेजी से चलेगा भी और नए आत्मविश्वास के साथ आगे भी बढ़ेगा। pic.twitter.com/5zHfvN5VDN
From process centric to citizen centric...towards a better tax system. pic.twitter.com/w4UFan9Tf6
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2020
An appeal to the people of India. pic.twitter.com/l29YBQHsxj
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2020
Working towards building a tax compliant society and also one where harassment by officials is zero. pic.twitter.com/ew0kd2fUbI
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2020