Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में त्‍सुनामी के कारण लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया में ज्‍वालामुखी आने के बाद त्‍सुनामी के कारण लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘इंडोनेशिया में ज्‍वालामुखी आने के बाद त्‍सुनामी के कारण लोगों की मौत और तबाही से दु:खी हूं। शोकसंतप्‍त परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं और घायल लोगों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं। भारत राहत कार्य में अपने इस पड़ोसी और मित्र की सहायता के लिए तैयार है।’