Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने इमैनुएल मैक्रों से बात की; फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर उन्हें बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर श्री इमैनुएल मैक्रों पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नेअपने ट्वीट में कहा, ‘फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई।’

उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ काम करते हुए भारत और फ्रांस के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।’