Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

एक संदेश में उन्होंने कामना व्यक्त की कि “यह दिन समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना को और बढ़ाए। ईसा मसीह की शिक्षाओं ने समूची मानवता को प्रेरित किया है। आइए हम एक ऐसे विश्व के निर्माण की शपथ लें, जो करुणामय और आनंददायक हो।”