Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली गिरने के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया


पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत पर दुःख प्रकट किया और पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट में कहा गया है, “उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है। इस त्रासदी में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे: PM @narendramodi

प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली गिरने से हुए नुकसान और जनहानि के बारे में जानकारी दी गई। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।” 

****

एमजी/एएम/एसके