पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुखद घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि वे इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
“उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”
Deeply pained by the mishap due to the capsizing of a boat in Mathura, Uttar Pradesh. My condolences to those who have lost their near and dear ones. I pray for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 10, 2026
***
पीके/केसी/एसकेएस/एसवी