Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने उरी के लोगों की अभिलाषा पूरी की


प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उरी के लोगों की सराहना करते हुए वहां के लोगों के एक आग्रह को तुरंत प्रभाव से पूरा करने की घोषणा की।

उरी-2 की पनबिजली परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित करने के मौके पर अपने भाषण में उन्‍होंने कहा कि उरी के लोगों ने उनसे अपने कस्‍बे के केन्‍द्रीय विद्यालय को 11वीं और 12वीं कक्षा तक बढ़ाने का आग्रह किया था। यह स्‍कूल अभी सिर्फ 10वीं कक्षा तक है।

उरी के लोगों की प्रशंसा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जिस देश के लोग शिक्षा को महत्‍व देने लगें, उसका भविष्‍य उज्‍जवल ही होगा। उन्‍होंने घोषणा करते हए कहा कि यहां का केन्‍द्रीय विद्यालय इसी महीने से 11वीं कक्षा के छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर देगा।