Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने उस्‍ताद हुसैन सईदुद्दीन डागर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विख्‍यात हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय गायक उस्‍ताद सईदुद्दीन डागर के निधन पर शोक जताया है।

अपने सन्‍देश में प्रधानमंत्री ने कहा – “उस्‍ताद हुसैन सईदुद्दीन डागर के निधन से दु:ख पंहुचा है। हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत में उनका योगदान पीढ़ी-दर-पीढ़ी याद किया जाएगा।

उस्‍ताद हुसैन सईदुद्दीन डागर के संगीत से भारत और दुनिया भर के लोग प्रभावित थे और संगीत प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा भी।“