पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लोगों को एक शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है, जो प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान से जुड़ी यह अद्भुत सफलता स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि आज के लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपना दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी नेक पहल न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए हरित भविष्य को साकार करने में बहुत मददगार और अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“हर देशवासी को प्रेरित करने वाली इस शानदार उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई! ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान से जुड़ी यह अद्भुत सफलता बताती है कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह की पहल उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश के हरित भविष्य को साकार करने की दिशा में बहुत मददगार बनेगी।”
हर देशवासी को प्रेरित करने वाली इस शानदार उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई! ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ी यह अद्भुत सफलता बताती है कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह की पहल उत्तर… https://t.co/OyFhJo8s0O
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026
************
पीके/केसी/डीवी/डीए
हर देशवासी को प्रेरित करने वाली इस शानदार उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई! 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ी यह अद्भुत सफलता बताती है कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह की पहल उत्तर… https://t.co/OyFhJo8s0O
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026