Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एफआईजी विश्‍व चैलेंज कप की वॉल्‍ट स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर दीपा कर्माकर को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एफआईजी विश्‍व चैलेंज कप की वॉल्‍ट स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर दीपा कर्माकर को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत को दीपा कर्माकर पर गर्व है! तुर्की के मर्सिन में आयोजित एफआईजी विश्‍व चैलेंज कप की वॉल्‍ट स्‍पर्धा में सम्‍मानित स्‍वर्ण पदक जीतने पर उन्‍हें बधाई। यह जीत उनकी दृढ़ता और कभी न हार मानने वाले जज्‍़बे का अनुकरणीय उदाहरण है।’