Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियन गेम्स में भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीतने पर यशवीर सिंह और रोहित यादव को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन गेम्स के पदक मंच पर दो भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों की शानदार उपस्थिति की सराहना करते हुए यशवीर सिंह को उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने और रोहित यादव को कांस्य पदक हासिल करने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इसे दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी एक बेहतरीन उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने दोनों एथलीटों को उनके आगामी प्रयासों के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा:

“एशियन गेम्स के पदक मंच पर दो भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी!

व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने पर यशवीर सिंह को और देश के लिए कांस्य पदक लाने पर रोहित यादव को बहुत-बहुत बधाई।

दोनों एथलीटों और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह एक शानदार परिणाम है। उन्हें उनके आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

***********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए