Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक जीतने पर तेजलबेन दामोर को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला 400 मीटर टी12 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर तेजलबेन दामोर को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी गति, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए तेजलबेन को हार्दिक बधाई दी।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

“तेजलबेन दामोर का एक और शानदार प्रदर्शन!

उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला 400 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

उनकी गति, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।

इस उपलब्धि के लिए तेजलबेन को हार्दिक बधाई: प्रधानमंत्री @narendramodi”

***********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए