Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर अंजनाबेन को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर अंजनाबेन को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी असाधारण गति, एकाग्रता और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करती रहेंगी।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर अंजनाबेन को बधाई। उनकी असाधारण गति, एकाग्रता और दृढ़ संकल्प ने देश को अत्यधिक गौरवान्वित किया है। कामना है कि वह आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करती रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi”

***********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए