Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप को बधाई दी


प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप को अपनी हार्दिक बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के साथ अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, और उनकी गति, दृढ़ संकल्प तथा समर्पण वास्तव में सराहनीय हैं, साथ ही यह भी जोड़ा कि भारत को उन पर गर्व है।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

“एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप को हार्दिक बधाई। बेहतर प्रदर्शन के साथ अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी गति, दृढ़ संकल्प और समर्पण वास्तव में सराहनीय हैं। भारत को उन पर गर्व है: प्रधानमंत्री @narendramodi”

 

पीके/केसी/आरटी/एसके