प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस7 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने के लिए तेजस नंदकुमार को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी दृढ़ता, कड़ी मेहनत और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है, और उन्हें उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“तेजस नंदकुमार ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस7 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी दृढ़ता, कड़ी मेहनत और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। इस उपलब्धि पर तेजस को बधाई। उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Tejas Nandkumar has secured Bronze in the Men’s 100m Backstroke S7 event at the Asian Para Games 2026. His perseverance, hard work and commitment to improving his performance are appreciable. Compliments to Tejas on this achievement. Best wishes for his upcoming competitions: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
*****
पीके/केसी/आरटी/एसके