Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रवि के. बुडिगिना को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रवि के. बुडिगिना को बधाई दी है।

श्री मोदी ने उनके दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और खेल भावना की सराहना की और इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने रवि के. बुडिगिना के लिए भविष्य में भी निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा;

“भारत के लिए विशेष रजत पदक! एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रवि के. बुडिगिना को बधाई। उनका दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और खेल भावना वास्तव में सराहनीय है। यह उपलब्धि देश के लिए गर्व का क्षण है। उनके लिए भविष्य में भी निरंतर सफलता की कामना करता हूँ:

प्रधानमंत्री @narendramodi”

 

*******

 

पीके/केसी/आरटी/पीके