पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल के पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत कांस्य पदक मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद मिली जीत पर गणेश मणि रत्नम थिरुमूर्ति को बधाई दी है।
श्री मोदी ने कहा कि दबाव में सटीकता, गजब के संयम और अटूट जज्बे के साथ गणेश मणि रत्नम थिरुमूर्ति ने देश का नाम रोशन किया है।
प्रधानमंत्री ने गणेश मणि रत्नम थिरुमूर्ति को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“एशियाई खेल के पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत कांस्य पदक मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज करने पर गणेश मणि रत्नम थिरुमूर्ति को बधाई। दबाव में सटीकता, गजब के संयम और अटूट जज्बे के साथ गणेश ने देश का मान बढ़ाया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”
A special and spectacular Silver!
Congrats to Prince Noble and Manu Francis on winning the Silver Medal in the Men’s Skiff event at the Asian Games 2026.
They bettered their previous performances and did well by reaching the podium this time. It has truly been a remarkable…
— PMO India (@PMOIndia) October 1, 2026
**********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
Congratulations to Ganesh Mani Ratnam Thirumuru on his hard-fought victory in the Men’s Compound Individual Bronze Medal Match at the Asian Games. With precision under pressure, remarkable composure and an unyielding spirit, Ganesh has brought immense glory. Best wishes to him…
— PMO India (@PMOIndia) October 1, 2026