पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में शानदार समय के साथ कांस्य पदक जीतने पर धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार और विशाल टीके को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक जोशपूर्ण टीम प्रयास था और पोडियम पर जगह पाना पूरी तरह उचित था। उन्होंने आगामी प्रयासों के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।
श्री मोदी ने कहा कि यह सफलता अन्य एथलीटों को प्रेरित करने में बहुत मददगार साबित होगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पोस्ट में कहा;
“पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में शानदार समय के साथ कांस्य पदक जीतने पर धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार और विशाल टीके को हार्दिक बधाई। यह एक जोशीला टीम प्रयास था और पोडियम पर स्थान हासिल करना बिल्कुल उचित था। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। आशा है कि वे भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे। यह सफलता अन्य एथलीटों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Congratulations to Dharmveer Chaudhary, Manu TS, Jay Kumar and Vishal TK on winning Bronze in the Men’s 4×400m Relay with a superb timing. It was a spirited team effort and a fitting podium place. My best wishes for their upcoming endeavours. May they keep making India proud.…
— PMO India (@PMOIndia) October 1, 2026
***********
पीके/केसी/आरटी/जेएस /डीए