Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की डिंगी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नेत्रा कुमानन को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की डिंगी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नेत्रा कुमानन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वास्तव में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

श्री मोदी ने नेत्रा कुमानन के लिए भविष्य में और सफलता की कामना की और उम्मीद जताई कि वह देश में एथलीटों की नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगी।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा,

“एशियाई खेलों में महिलाओं की डिंगी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नेत्रा कुमानन को बधाई! यह वास्तव में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह नई ऊंचाइयां हासिल करती रहें और हमारे देश में एथलीटों की नई पीढ़ी को प्रेरित करें: PM @narendramodi”

 

 

***

 

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए