Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पदक उनके जुनून और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार जज्बे का प्रदर्शन किया। श्री मोदी ने आगामी स्पर्धाओं के लिए टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई!

यह पदक उनके जुनून और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। पूरी टीम ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार जज्बे का प्रदर्शन किया।

आगामी स्पर्धाओं के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

******

पीके/केसी/आरटी/केपी/एसएस