प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मनीष नरवाल को एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर आज बधाई दी।
मनीष के लगातार अपने फोकस और प्रतिबद्धता के दम पर अपनी प्रतिभा साबित करने पर श्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“मनीष नरवाल ने एशियाई पैरा खेल 2026 की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में शानदार स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता है। मनीष अपने फोकस और प्रतिबद्धता के जरिए लगातार खुद को अलग साबित कर रहे हैं। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Manish Narwal has delivered an impressive performance to win Silver in the Men’s 10m Air Pistol SH1 event at the Asian Para Games 2026 with an impressive score. Manish continues to distinguish himself through his focus and commitment. Congratulations and best wishes for the endeavours ahead: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026
*****
पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए