प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्राची पांडे को एशियाई पैरा खेलों में महिला एकल क्लास 6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
अपने पहले ही टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतना भारतीय पैरा टेबल टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, श्री मोदी ने उन्हें इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“भारतीय पैरा टेबल टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि!
प्राची पांडे ने कुछ बहुत ही खास मुकाम हासिल किया है, वह एशियाई पैरा खेलों की महिला एकल क्लास 6 स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अपने पहले ही टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतना एक अहम पड़ाव है।
इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई: प्रधानमंत्री @narendramodi”
A historic first for Indian Para Table Tennis!
Prachi Pandey has achieved something truly special, becoming the first Indian to win a medal in the Women’s Singles Class 6 event at the Asian Para Games. Her Bronze Medal, won on debut, is an important milestone.
Congratulations on this pathbreaking achievement: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026
****
पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए