प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आयुष वर्मा को एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ53/54 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
इसे एथलीट के लिए एक यादगार शुरुआत बताते हुए, श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि आयुष इस सफलता को आगे बढ़ाएंगे और खेल जगत में अपनी पहचान बनाना जारी रखेंगे। उन्होंने आयुष को अपनी शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“आयुष वर्मा के लिए एक यादगार शुरुआत! पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ53/54 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वे इस सफलता को आगे बढ़ाएं और खेल जगत में अपनी पहचान बनाना जारी रखें। मेरी शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
A memorable debut for Ayush Verma! Congrats to him for winning the Bronze in the Men’s Javelin Throw F53/54 event, recording a Personal Best. May he build on this success and continue making a mark in the sporting arena. My best wishes: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026
*****
पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए