Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर आयुष वर्मा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की शॉट पुट एफ53 स्पर्धा में आज शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर आयुष वर्मा को बधाई दी।

यह उल्लेख करते हुए कि शॉट पुट में स्वर्ण और भाला फेंक में कांस्य पदक जीतकर आयुष ने अपने पहले एशियाई पैरा खेल अभियान का समापन दो पदकों के साथ किया है, श्री मोदी ने कहा कि यह प्रतिभा, बहुमुखी क्षमता और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने आयुष को उनके आगामी खेल सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की शॉट पुट एफ53 स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर आयुष वर्मा को बधाई। शॉट पुट में स्वर्ण और भाला फेंक में कांस्य पदक के साथ आयुष ने अपने पहले एशियाई पैरा खेल अभियान का समापन दो पदकों के साथ किया है। यह प्रतिभा, बहुमुखी क्षमता और दृढ़ संकल्प का वास्तव में शानदार प्रदर्शन है। आगामी खेल सफर के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/केपी/एसएस