Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर भाविना पटेल और शुभम वाधवा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में मिश्रित युगल वर्ग एक्सडी7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भाविना पटेल और शुभम वाधवा को बधाई दी। इसके साथ ही, उन्होंने इन खेलों में मिश्रित युगल में भारत का पहला पदक हासिल किया और भारतीय पैरा टेबल टेनिस के इतिहास में पहली बार यह उपलब्धि दर्ज की।

श्री मोदी ने कहा कि उनके टीमवर्क, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके निरंतर सफल होने की कामना की

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“भारतीय पैरा टेबल टेनिस में एक ऐतिहासिक प्रथम उपलब्धि!

भाविना पटेल और शुभम वाधवा ने एशियाई पैरा खेल 2026 में मिश्रित युगल वर्ग एक्सडी7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही, उन्होंने इन खेलों में मिश्रित युगल में भारत का पहला पदक हासिल किया है।

उनके टीमवर्क, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया है।

इस शानदार उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई। उनके निरंतर सफल होने की कामना करता हूँ: PM @narendramodi”

****

पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस