प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुष एकल एसएल4 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अभिजीत सखूजा को बधाई दी
श्री मोदी ने कहा कि पहली ही बार की अपनी प्रतिभागिता में पदक जीतना एक सराहनीय उपलब्धि है, जो उनकी प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती है। उन्होंने खेल में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“अभिजीत सखूजा की शानदार शुरुआत!
एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुष एकल एसएल4 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। पहली ही बार की अपनी प्रतिभागिता में पदक जीतना एक सराहनीय उपलब्धि है और यह उनकी प्रतिभा, समर्पण तथा कड़ी मेहनत को दर्शाती है। खेल में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ: PM @narendramodi”
A promising debut for Abhijeet Sakhuja!
Congrats to him for winning the Bronze in the Men’s Singles SL4 Para Badminton event at the Asian Para Games 2026. Reaching the podium in his first appearance is a commendable achievement and reflects his talent, dedication and hard work. Wishing him a bright future in the sport: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/पीके /डीए
A promising debut for Abhijeet Sakhuja! Congrats to him for winning the Bronze in the Men's Singles SL4 Para Badminton event at the Asian Para Games 2026. Reaching the podium in his first appearance is a commendable achievement and reflects his talent, dedication and hard work. Wishing him a bright future in the sport: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026