Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर अजय कुमार को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अजय कुमार को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि ट्रैक पर उनके प्रदर्शन ने भारत के लिए गर्व का एक और पल ला दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे और और भी बड़ी सफलता हासिल करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में लिखा:

“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अजय कुमार को बधाई! ट्रैक पर उनके प्रदर्शन ने भारत के लिए गर्व का एक और पल ला दिया है। वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहें और और भी बड़ी सफलता हासिल करें: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी“

****

पीके/केसी/आरटी/एमपी/एसएस