प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रमोद को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले एशियाई पैरा खेलों की तरह इस बार भी रजत पदक जीतना शानदार उपलब्धि है। उन्होंने आशा प्रकट की कि प्रमोद आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे और अपनी खेल यात्रा के जरिए दूसरों को प्रेरित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर पोस्ट साझा की:
“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रमोद को बधाई! पिछले संस्करण की तरह इस बार भी रजत पदक जीतना शानदार उपलब्धि है। वे आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहें और अपनी खेल यात्रा के जरिए दूसरों को प्रेरित करें:
प्रधानमंत्री @narendramodi”
Congratulations to Parmod on winning Silver in the Men’s 1500m T46 event at the Asian Para Games! Repeating his silver-medal finish from the previous edition is a fine achievement. May he continue to excel and inspire others through his sporting journey: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 23, 2026
*******
पीके/केसी/आरटी/पीके /डीए