पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई प्रजाति के शेरों की संख्या में 27 फीसदी बढ़ोतरी की खबर पर खुशी जताई है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “एशियाई प्रजाति के शेरों की संख्या में 27 फीसदी की वृद्धि होने की खबर से मैं काफी प्रसन्न हूं। स्थानीय लोगों, अधिकारियों एवं वन्य जीव प्रेमियों की निश्चित तौर पर तारीफ की जानी चाहिए क्योंकि उनके प्रयासों से ही यह वृद्धि संभव हो पायी है।”
News that made me very happy- 27% increase in Asiatic lions. Kudos to locals, officials & wildlife lovers whose efforts led to this.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 12, 2015