Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री टोनी एबॉट से टेलीफोन पर बातचीत की


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्‍ट्रेलियाई पक्ष के आग्रह पर आज ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री टोनी एबॉट से टेलीफोन पर बातचीत की।

श्री एबॉट ने भारत की अपनी हालिया यात्रा के दौरान बड़ी गर्मजोशी के साथ अपनी अगवानी एवं आवभगत किये जाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री एबॉट ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था। इस दौरे से ठोस नतीजे सामने आये और भारत एवं ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रणनीतिक भागीदारी में कई नये आयाम जुड़ गये। दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने शिखर वार्ता में लिये गये निर्णयों की दिशा में पूरी सक्रियता के साथ आगे कदम बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री एबॉट ने सूचित किया कि जी-20 शिखर सम्‍मेलन के बाद नवम्‍बर 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्‍ट्रेलिया की द्विपक्षीय यात्रा के दौरान गर्मजोशी के साथ उनका स्‍वागत करने की तैयारी की जा रही है।

प्रधानमंत्री एबॉट ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आई बाढ़ का जिक्र करते हुये अपनी ओर से एकता का प्रदर्शन करते हुए सहानुभूति जताई। दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।