पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री मालकॉम टर्नबुल को फोन पर दिपावली की शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऑस्टेलिया में भारतीय मूल के एक व्यक्ति श्री मनमीत अलीशेर की बर्बर हत्या पर भारत में महसूस की जा रही चिंता से भी अवगत कराया।
प्रधानमंत्री श्री टर्नबुल ने हत्या पर दुख जताया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री टर्नबुल को उनके 2017 के भारत दौरे के आमंत्रण की याद दिलाई।