Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ओणम के अवसर पर केरल के लोगों के साथ एकजुटता की भावना व्यक्त की


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ओणम पर्व के शुभ अवसर पर केरल के लोगों के साथ एकजुटता की भावना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस बार का ओणम केरल के लोगों को उन कठिन परिस्थितियों से उबरने की और अधिक शक्ति प्रदान करे जिससे कि वे पिछले कुछ दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। संपूर्ण राष्ट्र केरल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और राज्य के लोगों की प्रसन्नता के साथ-साथ उनकी समृद्धि के लिये भी प्रार्थना करता है।’